मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 253 यूनिट हुआ रक्तदान

0
1754

संवाददाता/नई दिल्ली: मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के सौजन्य से तथा समाजसेवी माननीय श्री सतपाल जी महाराज (कैबीनेट मंत्री,उत्तराखण्ड सरकार) की प्रेरणा से एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन श्री हंस सत्संग भवन, 2/12 पूर्वी पंजाबी बाग में किया गया।

रक्तदान शिविर में आये अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के प्रशासन विभाग के प्रोफेसर डॉ. आई.बी. सिंह ने कहा कि युवा और स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान करने में कोई नुकसान नहीं है। वहीं बीमार व्यक्ति के लिए रक्तदान जीवन की आशा है, रक्तदान जीवनदान है। इस बात का एहसास तब होता है,जब हमारा कोई अपना संबंधी खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है, उस वक्त हम नींद से जागते है और उसे बचाने के लिए खून का इंतजाम करते है। हम सभी रक्तदान के इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती आराध्या जी, श्रीमती रूबी यादव, भाजपानेत्री और श्रीमती यूनीवर्स पश्चिम एशिया 2015, निगम पार्षद पूर्वा सांकला और सुनीता मिश्रा, मंजीत सिंह, बैज्ञानिक (ICMR), केशव माधव, डायरेक्टर(SM FILM PRODUCTION), आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

रक्तदान शिविर कार्यक्रम में कैलाश सांकला, उपमहापौर नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली ने कहा कि मै महाराज जी प्रेरणा से बहुत अधिक प्रेरित हूँ| रक्तदान का अर्थ सिर्फ खुद के दान से नही बल्कि रक्तदान से अभिप्राय किसी जरूरतमंद को जीवन के दान से है। इस तरह के शिविर में आकर सभी को रक्तदान करना चाहिए ताकि रक्त की कमी के चलते किसी की जान नही जाय। आयोजित रक्तदान शिविर में गणमान्य अतिथियों व समाजसेवियों का संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ और मोमेंटो देकर स्वागत किया।

सुप्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती आराध्या जी ने शिविर में आये हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि संस्था समय-समय पर अनेक सामाजिक कार्य करती रहती है और ऐसे पुनीत कार्य करने की प्रेरणा दी। श्री हंस सत्संग भवन के प्रबंधक महात्मा कमलेशानंद ने शिविर में आये मुख्यअतिथियों व रक्तदान करने आये लोगों को प्रोत्साहन पत्र देकर धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि रक्तदान जैसा महादान कोई नहीं है।

रक्तदान शिविर प्रातः 9ः00 बजे से प्रारम्भ होकर सायं 4ः00 बजे तक सूचारू रूप से चला।  इस शिविर में 253 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के व्यवस्था का कार्यभार नवीन सिंघल ने संभाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनेक युवा भाई-बहनों का पूर्ण योगदान रहा। मंच संचालन शंकर शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here