अध्यात्म की शक्ति से ही भारत विश्वगुरू बनेगा- सतपाल महाराज

0
788

 

 

संवाददाता/नई दिल्ली : श्री सतपाल जी महाराज ने त्रिदिवसीय सद्भावना सम्मेलन में हजारां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के सर्वांगीण विकास के लिए आध्यात्मिक शक्ति का पुनर्जागरण परम आवश्यक है।
श्री सतपाल महाराज मानव धर्म के प्रणेता व सुविख्यात समाजसेवी उत्तराखण्ड़ सरकार में कैबिनेट मंत्री पिछले तीन दशक में पूरे भारत व विदेशों में भी अध्यात्मज्ञान के प्रचार व प्रसार में लगे हुए हैं जिनसे लाखो लोगों की सुशुप्त चेतना को जागृत कर एवं सभी धर्म और जाति के लोगों को आध्यात्म ज्ञान के सूत्र में बांधकर उन्हे केवल मानव मात्र के सेवा के लिए प्रेरित किया बल्कि भारत देश की गौरव-गरिमा को विकसित करने में उन्हे आरूढ़ किया और जो सबका लक्ष्य है अध्यात्म शक्ति को जागृत कर पुनः भारत को विश्वगुरु बनाना। यह त्रिदिवसीय सम्मेलन रामलीला ग्राउंड अजमेरी गेट श्री हंस जी महाराज के पुण्य तिथि के स्मृति में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है ।
स्थानीय अजमेरी गेट स्थित रामलीला मैदान में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन के प्रथम दिन देश -विदेश से पधारे भगवद्भक्तों को संबोधित करते हुए श्री सतपाल जी महाराज ने कहा कि भारतवर्ष को पुनः विश्वगुरु बनाने के लिए अध्यात्म ज्ञान का अधिक से अधिक प्रचार और प्रसार करें। उन्होंने कहा कि अध्यात्मज्ञान से ही भारत विश्वगुरु बनेगा| महाराज ने  कहा कि एक जमाने में हमारा देश सोने की चिड़िया के नाम से विख्यात था क्योंकि भारत के पास अध्यात्म ज्ञान की शक्ति थी। श्री लंका, कंबोडिया, मॉरिशस, ऑस्ट्रेलिया में आपको बड़े-बड़े विशाल मंदिर एवं संस्कृति के अवशेष मिलेंगे। आज हम भारत की आध्यात्मिक शक्ति को भूल गए हैं। जिसके कारण आज हम पिछड़े हुए हैं। इसलिए हे भारतवासियों! भारत के गौरव को पहचानो। अध्यात्म ज्ञान का प्रचार-प्रसार करके भारत को फिर से विश्वगुरु का स्थान दिलाना है। विश्वगुरू  की पदवी पर भारत को स्थापित करना है, ये हम सभी का संकल्प होना चाहिए।

कार्यक्रम में श्री सतपाल महाराज के अतिरिक्त माननीय अर्जुन राम मेघवाल जी (केंद्रिय राज्य मंत्री, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय) माननीय डॉ़ महेश  शर्मा जी (संस्कृति स्वतंत्र प्रभार, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री) माननीय सत्यपाल सिंह जी (मानव संसाधन राज्य मंत्री) माननीय दिनेश चंद्र जी (अन्तरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री, विश्व हिंदु परिषद, माननीय प्रमोद गुप्ता जी, (महापौर पूर्वी दिल्ली) व अनेक गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित रहे।
अर्जुन राम मेघवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सूत्र सबका साथ सबका विकास की जननी सदभावना है जिसको सतपाल जी महाराज आज भारत ही नही बल्कि विश्व के कोने कोने में इसका अलख जगा रहे है|

डॉ महेश शर्मा ने कहा कि महाराज जी सबको एकता की सूत्र में बांधकर करने का कार्य कर रहे है| महाराज जी समय – समय पर हम सभी को मार्ग दिखाते रहते है इनके मार्गदर्शन में सबकुछ  ठीक हो रहा है|  महाराज जी जो भी कार्य करते है उसे पूरे भारत का नाम रोशन हुआ है| आज भी सदभावना की शक्ति से भारत को एक उच्चतम स्थान प्राप्त हो रहा है|

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here