तब्लीगी जमात के 960 विदेशियों के नाम काली सूची में, सरकार ने रद्द किया वीजा

0
545

एजेंसी/नई दिल्ली|  सरकार ने वीजा शर्तों का उल्लंघन कर तब्लीगी जमात की गतिविधियों में शामिल होने के कारण बृहस्पतिवार को 960 विदेशियों के नाम काली सूची में डाल दिए और उनके वीजा को रद्द कर दिया। गृह मंत्रालय के कार्यालय ने दिल्ली पुलिस और अन्य राज्यों के पुलिस प्रमुखों को विदेशी कानून और आपदा प्रबंधन कानून के तहत कानूनी कार्रवाई करने को कहा है , जहां पर ये विदेशी फिलहाल रह रहे हैं।

गृह मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया कि गृह मंत्रालय द्वारा पर्यटक वीजा पर तब्लीगी जमात गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण 960 विदेशियों को ब्लैक लिस्ट किया गया है और साथ ही उनका भारतीय वीजा भी रद्द कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here