जीएसटी को जल्दबाजी में व्यापारी पर थोपना गलत: विधायक

0
659

संवाददाता/सहारनपुर:  नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि सरकार जीएसटी को जल्दबाजी में व्यापारी पर थोप रही है। जमीनी हकीकत को नजर अंदाज किया जा रहा है। भारत जैसे देश में जहां कप्यूटर व नेट का ज्ञान ज्यादातर व्यापारी समाज को नहीं है, वहां इतना जटिल कानून लागू करना सही नहीं है।

चकरौता रोड स्थित एक सभागार में व्यापार मण्डलों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए सपा नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि सहारनपुर का हस्तशिल्प निर्माण व काष्ठ कला उद्योग जिससे हजारों कामगारों व छोटा मध्यम व्यापारी जुड़ा हुआ है, वह समस्याओं से जूझ रहा है। हमेशा से यह व्यापार कर मुक्त रहा है, उस पर अचानक जीएसटी थोंपना अव्यवहारिक है।

संजय गर्ग ने कहा कि वास्तविक लकड़ी पर शिल्पकारी से बना फर्नीचर, कपड़ा, खेल सामग्री, पीत     ल का सामान, जरदारी उद्योग व ताला उद्योग आदि जो हमेशा से कर मुक्त रहा है, उसे आगे भी जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाना चाहिए। व्यापारी नेता आशीष वैश्य, राधेश्याम नारंग, अनुराग मलिक व हैदर रऊफ ने कहा कि मण्डी शुल्क को अन्य प्रदेशों की भांति पूर्णतः समाप्त किया जाना चाहिए। जीएसटी की मूल भावना यही है कि सिर्फ एक कर प्रणाली लागू हो। बैठक को राजीव गोयल, इकबाल, जयवीर राणा, नरेश गोयल ने भारत बंद को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर सैयद हस्सान, राधेश्याम नारंग, अनुराग मलिक, राजीव गोयल, आशीष प्रकाश गुप्ता, सचिन गुप्ता, इकबाल, हाजी माजिद, नवीन जैन, वकारूल हक, नितिन गर्ग, श्रवण गर्ग, अलंकार किशोर आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here