मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा प्रेमपुरी आश्रम साहिबाबाद द्वारा खाद्य-सामग्री वितरण

0
1044

संवाददाता/साहिबाबाद| प्रसिद्ध समाजसेवी और शांति-सद्भवना के अग्रदूत श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा और देश की जानी-मानी धार्मिक और सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा प्रेमपुरी आश्रम साहिबाबाद के प्रभारी महात्मा जतनानन्द के दिशा-निर्देशन में तथा मोहित कसाना के सौजन्य से मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा प्रेमपुरी आश्रम साहिबाबाद द्वारा गरीब,असहाय और जरूरतमंदों में खाद्य-सामग्री वितरित की गयी। देश के विभिन्न स्थानों पर संस्था की शाखाओ द्वारा यह सेवा कार्य अनवरत रूप से चलाया जा रहा है|         इस कोरोना वैश्विक संकट के दौरान लॉकडाउन में जगह-फंसे हुए लोगो की मदद में सरकार सहित अनेक धार्मिक और सामाजिक संस्थाए लगे हुए है| सबका मकशद एक है कोरोना को हराना| इस जंग में पूरा देश एक साथ मिलकर कोरोना को जड़ से मिटाने में जुटा हुआ है|        अभी तक कोई इसका ठोस इलाज नहीं मिल पाया है| फ़िलहाल इससे बचने का एक ही उपाय है लॉकडाउन का पालन और सामाजिक दुरी बनाये रखना| सभी देशवासियों का विश्वास है कि हम इस जंग को जीत के ही दम लेंगे| फिलहाल सभी लोगो को सरकार के निर्देशों का पालन करना है| इस लॉकडाउन की समय सीमा को सरकार ने 17 मई तक बढ़ा दिया है| राशन सामग्री बांटते समय सबने सामाजिक दुरी का विशेष ध्यान रखा और सभी मास्क पहने नजर आये|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here