प्रभारी सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी हरिद्वार को त्वरित निदान करने हेतु किया निर्देशित

0
666

संवाददाता/देहरादून| कोविड 19 से उत्पन्न महामारी से हरिद्वार की जनता की सुरक्षा व कोरोना वायरस की रोकथाम के संबंध मे तीसरी सरकार के जनप्रतिनिधियों से महाराज ने देहरादून अपने आवास से टेलिफोन से वार्ता की।
वार्ताकारों ने प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज को अवगत करवाया ।
1- लॉक डाऊन के कारण गेहूँ कटाई के लिये मजदूरों की कमी को पूरी करने के लिये व समय से गेहूँ की कटाई के लिये हर ब्लॉक में गेहूँ कटाई व थ्रेशींग करने वाली 4 मशीनें किराए में किसानों को उपलब्ध करवाने की मांग की।
2- खेतों में खड़े गन्ने की पिराई के लिये पर्चियां बढाई जायें ताकि बढती गर्मी से गन्ना सुखे नहीं किसान की इस नकदी फसल का उसे पूरा लाभ मिल सके।
3-राशन की दुकानों से चीनी, चायपत्ती, तेल व दालें नहीं मिलने की शिकायत आयी।
4-नगरीय क्षेत्रों में पशु पालकों की भूसे व चारे की आपूर्ति में कमी के कारण पशुपालकों की परेशानी सामने आयी।
5-सफाई कर्मियों, आशा कार्यकर्तीयों के पास PPE kit न होने से उनके संक्रमित होने का खतरा है।
6-राशन कार्ड विहीन मजदूरों के राशन वितरण की समस्या को उजागर किया।

वार्ताकारों में जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार, मेयर नगर निगम हरिद्वार, मेयर रुड़की, ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद, भगवानपुर, रूड़की, नारसन, लक्सर, खानपुर प्रमुख रूप से थे। जिला हरिद्वार प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी हरिद्वार को उपरोक्त समस्याओं का त्वरित निदान करने हेतु निर्देशित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here