नितिन गडकरी ने 5894 करोड की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग एवं विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

0
729

संवाददाता /हरिद्वार : हरिद्वार स्थित चंडी घाट में केंद्रीय सड़क परिवहन, जहाजरानी नदी विकास एवं नमामि गंगा परियोजना मंत्री माननीय नितिन गडकरी ने 5894 करोड की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नमामि गंगे की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया| उन्होंने 3650 करोड़ की लागत से बनने वाले रिंग रोड को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उत्तराखंड सरकार में पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति, बाढ़ नियंत्रण, जलागम प्रबंधन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं कैबिनेट मंत्री तथा हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल जी महाराज भी मौजूद रहे, जिन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मां गंगा स्वर्ग की धारा थी लेकिन भगीरथ ने परिश्रम किया तप किया और स्वर्ग की धारा को धरती पर ले आए| एक वह भगीरथ थे जो गंगा को धरती पर लाएं और एक आज नितिन गडकरी जी के रूप में हमें भगीरथ प्राप्त हुए हैं जिन्होंने नमामि गंगे की योजनाओं को धरातल पर लाकर मां गंगा के घाटों को स्वच्छ व मां गंगा जल को शुद्ध करने का काम किया| महाराज ने कहा कि आने वाले समय में हम सब को एकजुटता के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एक बार फिर केंद्र में सरकार बनानी है|

जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री माननीय नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब को आपसी सहयोग से गंगा को शुद्ध गंगा के घाटों को स्वच्छ बनाना है| उन्होंने केंद्र की नमामि गंगे तथा सड़क परिवहन की कई योजनाओं को जनता के सामने रखा साथ ही उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं विजनात्मक दृष्टि से ही राष्ट्र एवं प्रदेश का सुनियोजित विकास हो सकता है|

नितिन गड़कारी ने कई नई परियोजनाओं को स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में जितने भी होटल और गेस्टहाउस से सीवर का पानी गंगा में जा रहा है उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चारधाम के लिए ऑल वेदर रोड का काम शुरू हो चुका है। अब श्रद्धालुओं को चार धाम जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने हरिद्वार के गंगा घाटों की सफाई के लिए 16 करोड़ की परियोजना की घोषणा भी की। साथ ही इकबालपुर सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी।

उन्होंने सोलानी नदी की सफाई को भी सैद्धांतिक सहमति दी, जबकि बाण गंगा नदी के उद्गम को खोलने और नदी के पुनर्जीवन की बात कही। हरकी पौड़ी के सौंदर्यीकरण के लिए 27 फरवरी को दिल्ली में होने जा रहे कार्यक्रम में अरुण जेटली के अध्यक्षता में विशेष निधि दी जाएगी। उन्होंने जनता से गंगा स्वच्छता के लिए 50-100 रुपये का योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगा सागर तक जल मार्ग से जाना व रिवर पोर्ट बनाना मेरा सपना है, जिससे पानी पर हवाई जहाज उतर सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की| कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  अजय भट्ट हरिद्वार के लोकप्रिय सांसद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक तथा हरिद्वार जनपद के सभी विधायक व रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी एवं कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी सहित हरिद्वार नगर निगम की महापौर सहित पार्षद व भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here