संवाददाता/नई दिल्ली| मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्री हंस जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए डॉ सत्यप्रकाश जटिया(राजयसभा सांसद) ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियो का देश रहा है और श्री महाराज जी उस परम्परा को आज आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है | महाराज जी के सद्भावना व राष्ट्रहित में किये जा रहे प्रयास हम सब के लिए अनुकरणीय है और संतो के मार्गदर्शन से ही इस देश का नैतिक उत्थान संभव है| आज उन्ही के आशीर्वाद से देश विश्व का गुरु बन रहा है और श्री महाराज जी उन्ही महान विभूतियों के महान कार्यो को आगे बढ़ाते हुए देश और मानवता की अनुपम सेवा कर रहे है | सतगुरु ही मानव मन के डॉक्टर होते है जो प्रभु नाम की दवा से दुर्भावना ग्रसित मानव-मन की विकृतियों को दूर करने का कार्य करते है|
समारोह में देश-विदेश से पधारे अनेक प्रतिनिधियों एवं विशिष्टजनों ने श्री महाराज जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया | कार्यक्रम का संचालन महात्मा श्री हरिसंतोषानंद द्वारा किया गया |

