संवाददाता/नई दिल्ली। दिलशाद गार्डन स्थित मानव व्यवहार व संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने “सखी” वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन किया। केंद्र सरकार की इस योजना आगे बढाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्येक प्रदेश के हर जिले में स्थापित करने का आदेश दिया था।
हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए एक ही स्थान पर पुलिस, डॉक्टर और मनोचिकित्सक एवं कानूनी सलाहकार के साथ-साथ अन्य सभी तरह सुविधाएं उपलब्ध करवाया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि महिला समाज को यथासंभव सहयोग करने के लिए यह मुहिम बनाया गया है। इस सेंटर पर आने वाली कोई भी महिला निराश होकर वापस नही जाएगी। हर सम्भव मदद मिलेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ‘सखी’ जैसी योजनाओं से महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार और दुराचार से बचाने के लिए शुभारंभ किया है। हम सभी लोगों को मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाना है और देश-प्रदेश का नाम रोशन करना है।

इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव आशीष श्रीवास्तव, दिल्ली के महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक एस.बी. शशांक, एसडीएम पंकज भटनागर और समन्वयक विभा शर्मा आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के मंच का सफल संचालन जितेंद्र अरोड़ा ने किया।

