संवाददाता/उत्तमनगर/नई दिल्ली| अखिल भारतीय धार्मिक और सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में हंस जयंती और बिहार, उत्तर प्रदेश का प्रमुख पर्व छठ पूजा एवं कैलाशचंद्र अवस्थी जी के सेवानिवृति (31 अक्टूबर 2019) के उपलक्ष्य में उनके निवास स्थान मोहन गार्डन में एक वृहद सद्भवना पदयात्रा और सत्संग समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भारत के सभी राज्यों में प्रचार करते हुए संस्था के वरिष्ठ महात्मा हरिसंतोषानन्द जी और अमेरिका से आई हुई संस्था की प्रचारिका महात्मा योग बाई जी ने अपने-अपने विचार रखे|

उन्होंने कहा कि संतो के सानिध्य से भक्ति और आस्था दोनों प्रबल होती है और शास्त्रों में प्रमाण भी है कि ‘प्रथम भक्ति संतन कर संगा’ अर्थात भक्ति का पहला मार्ग है संतो का सानिध्य| उन्होंने समस्त भक्त समुदाय को छठ महापर्व की शुभकामना भी दी|
संतो के सानिध्य से भक्ति, आस्था प्रबल और भगवान की प्राप्ति होती है -महात्मा हरिसंतोषानन्द

