Site icon DHURANDHAR TIMES

लोकसभा 2019 के प्रचारतंत्र का सबसे बड़ा लड़ैया कौन?

एजेंसी/नई दिल्ली। अंतिम चरण की 59 सीटों पर मतदान के बाद सभी की निगाहें 23 मई की तारीख पर टिक जाएंगी। लेकिन काउंटिंग से पहले चुनाव के सभी सात चरण के सियासी रण में तूफानी प्रचार करने वाले राजनेताओं पर भी एक नज़र डालना तो बनता है। इंडियन पॉलिटिकल लीग 2019 के प्रचार में कौन 20 साबित हुआ आईए डालते हैं एक नज़र।

प्रचारतंत्र के शहं’शाह

नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े सेनापति के लिए ये चुनाव अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। मोदी की आंख, कान और जुबान समझे जाने वाले अमित शाह ही है जिनकी आंखों से पीएम मोदी चुनाव को देखते, विरोधियों की आवाज को सुनते और सलाह से विपक्षियों पर बरसते हैं। ख़ैर ये सब तो बातें हैं बातों का क्या, लेकिन ये शाह का कमाल ही था जिसने पहले यूपी फतह फिर दिल्ली विजय से मोदी को अजेय बनाया। 2014 के कमाल के बाद शाह के कंधों पर देश को उत्तर प्रदेश बनाने की जिम्मेदारी है।