Site icon DHURANDHAR TIMES

क्या है कोरोना हॉटस्पॉट? आप इलाके में रहते हैं तो बरतें ये सावधानियां

एजेंसी/नई दिल्ली| भारत में कोरोना वायरस के मामले बहुत ही तेजी से बढ़ रहे है। अब तक छह हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं। इसके अलावा लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की इससे मौत हो गई है। कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए लगातार सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे है। इसी कड़ी में सरकार ने अब कोरोना को रोकने के लिए हॉटस्पॉट इलाके की नाकाबंदी शुरू कर दी है। सबसे पहले बता देते हैं कि यह हॉटस्पॉट इलाके क्या है?

कुल मिलाकर कोरोना हॉटस्पॉट उस इलाके को कहा जा रहा है जहां 6 से ज्यादा मरीज मिले हैं। कोरोना चुकी ड्रॉपलेट से फैलता है अतः हॉटस्पॉट इलाके को पूरी तरीके से सील कर लोगों की आवाजाही को रोकने की कोशिश है ताकि यह बीमारी ज्यादा ना फैल पाए। कुल मिलाकर हम यह कह सकते हैं कि जिन इलाकों में कोरोनावायरस के मरीज ज्यादा मिले हैं और वहां संक्रमण फैलने की संभावना भी ज्यादा है तो उसे हॉटस्पॉट इलाके के रूप में पहचाना जा रहा है। इस हॉटस्पॉट इलाके में आपका पूरा शहर हो सकता है, एक मोहल्ला हो सकता है, एक कॉलोनी हो सकता है या फिर एक क्षेत्र को शामिल किया जा सकता है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश की सरकार ने 15 जिलों के कुछ जगहों को हॉटस्पॉट जोन में रखा है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने भी 20 से ज्यादा ऐसी जगहों की पहचान की है जहां कोरोना के मरीज मिले हैं। प्रभावित इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा देखने को मिल रहा है। अगर आपने सील का उलंघन किया को कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हॉटस्पॉट इलाके के चयन के दौरान यह भी देखा जाता है कि वहां के स्थानीय लॉक डाउन के नियम का पूरी तरीके से पालन कर रहे हैं या नहीं। अगर नहीं कर रहे हैं तो उसे सख्ती से लागू करने के लिए इलाके को हॉटस्पॉट जोन में तब्दील किया जाता है। क्या आप भी हॉटस्पॉट जोन में रहते हैं? अगर रहते हैं तो आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?

-क्या नहीं करना चाहिए
-हॉटस्पॉट जोन में क्या होगा
-हॉटस्पॉट जोन में किन चीजों पर लग सकते हैं प्रतिबंध