Site icon DHURANDHAR TIMES

उपराष्ट्रपति ने गुड़ी पड़वा, चेटी चंद की बधाई दी

नई दिल्ली :  उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र शुक्लादी और चेटी चंद के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, ये त्योहार पारंपरिक नववर्ष की शुरुआत और हमारे देश की समग्र संस्कृति तथा समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा, मैं उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र शुक्लादी और चेटी चंद के अवसर पर हमारे देश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ये त्योहार पारंपरिक नये वर्ष की शुरुआत के प्रतीक हैं।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि ये त्योहार हमारे देश की समग्र संस्कृति और समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं। मैं कामना करता हूं कि ये त्योहार हमारे जीवन में शांति, सद्भाव, समृद्धि और खुशहाली लाएं।