Site icon DHURANDHAR TIMES

*केंद्रीय मंत्री आठवले ने दिल्ली में नव निर्वाचित उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की शिष्टाचार भेंट।*

संवाददाता/नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने नवनिर्वाचित उप-राष्ट्रपति महामहिम जगदीप धनखड़ से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।

मा.रामदास आठवले ने कहा कि साधारण किसान परिवार में जन्मे व चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल से उत्तीर्ण मेधावी व्यक्तित्व के धनी श्री जगदीप धनखड़ का जीवन जनकल्याण व समाज के उत्थान को समर्पित रहा है। जिस प्रकार अनेक आर्थिक और समाजिक चुनौतियों का सामना करते हुए वो आज यहाँ तक पहुंचे हैं, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। धनखड़ जी के उप-राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने से सदन की संवैधानिक प्रक्रिया में उनके व्यापक व लंबे प्रशासनिक अनुभव से देश को अत्यधिक लाभ मिलेगा।

राज्यमंत्री मा. रामदास आठवले ने कहा कि मुझे विश्वास है कि उपराष्ट्रपति पद व राज्यसभा के सभापति के रूप में जगदीप धनखड़ जी के निर्वाचन से हमारे उच्च सदन को धनखड़ जी के दीर्घ अनुभव का लाभ मिलेगा ।