Site icon DHURANDHAR TIMES

गंगाराम अस्पताल में दो चिकित्साकर्मी और ओपीडी के दो रोगी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

दिल्ली। सर गंगाराम अस्पताल में दो चिकित्साकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गंगा राम अस्पताल में हाल ही में दो रोगी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद लगभग 114 स्वास्थ्य कर्मियों को पृथक कर दिया गया था। उन्हीं में से दो चिकित्सा कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए इन दो स्वास्थ्य कर्मियों में एक नर्स और एक चिकित्सा तकनीशियन है। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा कि इसके अलावा ओपीडी के दो रोगी भी बृहस्पतिवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। बुधवार को उनके नमूने लिये गए थे।