संवाददाता/ऊखीमठ। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केदारपीठ रावल निवास पर रावल भीमाशंकर लिंग से मुलाकात की। इसके बाद पर्यटन मंत्री ने रावल के साथ कोठा भवन का निरीक्षण किया। रावल भीमाशंकर लिंग ने सतपाल महाराज से कोठा भवन जीर्णोद्धार करने की बात की। कहा कि शीतकालीन गद्दी स्थल होने के कारण यहां सालभर तीर्थयात्री आते रहते हैं इसलिए यहां पर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए। रावल ने कहा कि वह श्री केदारपीठ की ओर से 25 करोड़ रुपए कोठा भवन निर्माण के लिए देंगे, साथ ही उन्होंने सतपाल महाराज से भी बजट की व्यवस्था करने की बात की। पर्यटन मंत्री सतपाल जी महाराज ने कहा कि ओंकारेश्वर मन्दिर यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है इसलिए यहां भी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
इस दौरान रावल भीमाशंकर लिंग द्वारा यह से मदमहेश्वर महाराज जी के प्रस्थान करने वाला रास्ता ओंकारेश्वर मंदिर, ब्राह्मण खोलियो होते हुए मंगोली चारी तक के रास्ते के सौन्दर्यकरण के संदर्भ में माननीय पर्यटन मंत्री जी को एक पत्र दिया जिस पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि पत्र पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। भीमाशंकर लिंग द्वारा श्री केदारनाथ पीठ की तरफ से नगर के 500 जरूरत मन्द लोगो को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, कार्यकारी कार्याधिकारी बीडी सिंह, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट आदि थे।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केदारपीठ रावल भीमाशंकर लिंग से मुलाकात की

