संवाददाता/कुशीनगर,14 अप्रैल| मंडलायुक्त जयन्त नार्लिकर ने कुशीनगर कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देशित किया कि जनपद में लाक डाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, तथा गरीबों को राशन मिले यह शासन की प्राथमिकता है तथा किसी भी कोटेदार द्वारा यदि पैसा लेने की शिकायत प्राप्त हो तो उस पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराएं तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि हर व्यक्ति को पर्याप्त राशन मिले, इसके अतिरिक्त उन्होने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लक्ष्मीपुर का निरीक्षण किया इस विद्यालय मे एल-1 समकक्ष हॉस्पिटल बनाया जा रहा है, निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्देश दिया कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लक्ष्मीपुर मे साफ सफाई रखते हुये यहा पर कोरोना के सक्रमंण से बचाव के लिये पुरी तैयारी भी रखा जाये।
उन्होने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ‘आरोग्य सेतु एप’ डाउनलोड करें और अन्य लोगो को भी प्रेरित करे, उन्होंने असंगठित क्षेत्रों में कामकारो को वेतन दिए जाने की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी कर्मचारी/कामगार का वेतन न रोका जाये और यदि वेतन न मिलने की शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल सम्बधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होने अधिशासी अधिकारियो को निर्देशित किया नगर क्षेत्रो में साफ सफाई करते हुए भी छिडकाव आदि भी कराया जाए और कोई भी अधिकारी बिना जिलाधिकारी के अनुमति के मुख्यालय न छोड़े। इस अवसर पर जिलाधिकारी भुपेन्द्र एस चौधरी, एस0पी विनोद कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार, सहित उप जिला मजिस्ट्रेट व अन्य सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

