Site icon DHURANDHAR TIMES

तीर्थराज प्रयाग में आध्यात्मिक गुरु पूज्य श्री सतपाल जी महाराज की विशाल शोभा यात्रा

तीर्थराज प्रयाग में अर्द्धकुंभ के अवसर पर कुंभ मेला क्षेत्र में आध्यात्मिक गुरु पूज्य श्री सतपाल जी महाराज की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं की कतार 4 किलोमीटर से भी अधिक थी। श्री महाराज जी मेला क्षेत्र में भ्रमण पर निकले ! जहां जगह -जगह पर अनेक साधु संतों ने श्री महाराज जी का भव्य स्वागत भी किया। श्री सतपाल महाराज जी कि यह शोभायात्रा तीर्थराज प्रयाग में हो रहे अर्द्धकुंभ के अवसर पर ऐतिहासिक यात्रा रही।