Site icon DHURANDHAR TIMES

सदस्यता अभियान चलाकर देशभर में 2 करोड़ नए सदस्यों को आरपीआई से जोड़ने का लक्ष्य: रामदास आठवले

संवाददाता/नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.रामदास आठवले ने कहा कि पार्टी ने आज सदस्यों को डिजिटल रूप से जोड़ने के लिए डिजिटल सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया है। आठवले ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को आम जनता से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को डिजिटल रूप से पार्टी से जोड़ने के लिए संकल्पित होना चाहिए ।
बैठक में आरपीआई को गांव-गांव तक मजबूत कर आम जनमानस को केंद्र की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को लेकर भी विशेष चर्चा की गई।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ.) ने राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता करते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. रामदास आठवले ने कहा कि सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी पार्टी के वृहद सदस्यता अभियान में सक्रियता से भाग लेकर 2 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल करे।
उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आ) बाबा साहेब के आदर्शों व विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता वृहत् सदस्यता अभियान में सक्रियता से अपनी भागीदारी दे तथा ग्राम, ब्लॉक स्तर पर भी कमेटियां गठित कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। रामदास आठवले ने कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर देशभर में 2 करोड़ नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का हमारा लक्ष्य है।

आठवले ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को अपने राज्य, जिला व ब्लॉक में आम जनता की समस्याओँ को ध्यान में रखते हुए आंदोलन चलाकर उन समस्याओँ के निराकरण का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए, जिससे जन-जन में पार्टी की पहुँच बढ़ेगी तथा पार्टी को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिलने में ये सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए एससी, एसटी, ओबीसी सहित समाज के वंचित, शोषित, महिलाओं व अन्य वर्ग के लोगों के कल्याण व उत्थान के लिए आरपीआई कार्यकर्ताओं को हरसंभव प्रयास करना चाहिए।