खण्डेहा, टप्पल,2जून। टप्पल के ग्राम खण्डेहा में भोजू वाला मंदिर के प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भगवत कथा महायज्ञ के छठवें दिन पंडित प्रेमपाल भारद्वाज ने भक्त सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता का मिशाल देते हुए कहा कि भक्त सुदामा और भगवान श्रीकृष्ण की मित्रता पूरी दुनिया ही नहीं बल्कि तीनों लोकों में इसका उदाहरण दिया जाता है। क़िस प्रकार भगवान ने मित्र होने का फर्ज निभाया, उन्होंने छोटा-बड़ा, ऊंच-नीच और अमीर-गरीब की सभी संकिर्णताओं से ऊपर उठकर अपना धर्म और फर्ज निभाया। यह हमारे सामने प्रेरणाश्रोत है।
अंकित शर्मा, दीपेश शर्मा, योगेश शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, पंडित मुरारीलाल शर्मा, राकेश शर्मा, मास्टर अनिल चौधरी, मनोज चौधरी, चौधरी राजवीर, शिवकुमार चौधरी, शिवदत्त काका, सुरेश दादा, राकेश शर्मा, योगेश शर्मा, रामकुमार शर्मा, मास्टर किशनचंद शर्मा, हेमंत गुप्ता, मास्टर सुशील शर्मा, फकीरचंद शर्मा(महाशय जी), रामश्री देवी, रामवती देवी, पुष्पा देवी, शीला देवी, रुकमणी देवी इत्यादि लोग उपस्थित रहे। दिल्ली से आए भजन गायक कलाकार अमर रंगीला ने अपने सुमधुर भजनों को प्रस्तुत किया। आरती पूजन के साथ आज के कार्यक्रम को विश्राम किया गया। कार्यक्रम दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक चला।

