संवाददाता/हरिद्वार। शिव नगरी, कनखल में गंगा तट पर एक साथ चल रही श्रीराम कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिवस पर श्रद्धा, भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला।
बताते चलें कि पायलट बाबा आश्रम रोड पर स्थित वात्सल्य गंगा आश्रय में चल रही श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीराम कथा का शनिवार को समापन हो गया। पहली बार श्रद्धालुओं ने एक ही व्यास पीठ से श्रीमद् भागवत एवं श्री राम कथा का अमृतपान किया।
उन्होंने कहा कि रामकथा के श्रवण से मन के राग, द्वेष, ईर्ष्या, और भेदभाव स्वतः समाप्त हो जाते हैं राम कथा जीवन की सभी समस्याओं का समाधान है। इसके पूर्व कथा व्यास आचार्य पंडित राम-लखन मिश्रा ने श्रोताओं को श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान कराया। कथा के समापन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भोग के रूप में प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत सभी माताओं एवं बहनों को कलश भेंट किया गया।

