संवाददाता/समउर बाजार,7 दिसम्बर। बिहार खुर्द (बंगला टोला) पंचायत भवन के प्रांगण में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत आत्म कथा महायज्ञ का आयोजन ग्राम विकास समिति बिहार खुर्द की तरफ से किया गया। जिसमें धर्मनगरी वृन्दावन धाम से पधारे कथा वाचक पंडित आचार्य संतोष भारद्वाज जी महाराज और आचार्य मनीष भारद्वाज सहित आचार्य प्रिंस मिश्रा द्वारा मन्त्रोंचारण सहित हवन पूजन किया गया। सभी भक्तगणों ने इस हवन पूर्णाहुति में अपनी-अपनी आहुति डालकर गांव और क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामना किया।
कथावाचक पंडित श्री संतोष भारद्वाज जी, आचार्य मनीष भारद्वाज, आचार्य प्रिंस मिश्रा सहित वृन्दावन धाम से पधारे गायक कलाकारों का सॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। ऊँचे स्वर में समस्त देवी-देवताओं का जय-जयकार किया गया। वेद मन्त्रोंचारण के साथ इस सात दिवसीय श्रीमदभागवत आत्म कथा महायज्ञ सम्पन्न हुआ।

