Site icon DHURANDHAR TIMES

पीएम मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने सुनाई उनके बचपन की कहानियां

संवाददाता/नई दिल्ली। गत शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर संगम विहार में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने जनमानस के सामने प्रधानमंत्री मोदी के बचपन के अनछुए पहलुओं को बताया। साथ ही उन्होंने मोदी है तो मुमकिन है कि मसले पर भी अपना पक्ष रखा। इसके अलावा एक देश एक विधान के मसले पर भी अपनी बात रखी। इस कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी पूर्वांचल मोर्चा के स्वच्छता प्रमुख एस राहुल के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश साहू राठौर महासभा ने कराया था।

प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने नरेंद्र मोदी के बचपन के कई अनछुए पहलुओं को बताया। उन्होंने कहा कि वे एक गरीब परिवार से हैं, जब मां घरों में काम करने के लिए चली जाती थी तो रात का बचा हुआ खाना और चाय हम नास्ते में लेते थे। मां सुबह चाय बना कर चली जाती थी और जो भाई-बहन पहले उठता था उसको ज्यादा नास्ता मिल जाता था। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सबसे पहले उठते थे तो वो ज्यादा नास्ता कर लेते थे लेकिन वहीं नरेंद्र मोदी जब बड़े हुए और हम छोटे भाई बहनों की जिम्मेदारी मिली तो नरेंद्र मोदी कच्चा पक्का खिलाकर हम लोग (भाई-बहन) का पालन पोषण भी किया। उसी का असर आज दिख रहा है कि वह देश के 135 करोड़ लोगों का ध्यान रख रहे हैं।

इसके बाद उन्होंने एक देश एक विधान की चर्चा करते हुए मोदी सरकार के द्वारा हटाए गए 370 और 35ं की चर्चा की। साथ ही ट्रिपल तलाक की भी चर्चा की और बताया कि जो सालों से कुरीतियां मुस्लिम समाज में चली आ रही थी, उसे नरेंद्र मोदी की सरकार ने बदला, इससे साबित होता है कि मोदी है तो मुमकिन है। इस कार्यक्रम में दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने भी शिरकत की और उन्होंने भी सभा को संबोधित किया। साथ ही प्रधानमंत्री के कामों की चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी पर भी जमकर बरसे। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली प्रदेश साहू राठौर महासभा ने किया। इस समाज के हजार लोग इस दौरान मौजूद रहे।