Site icon DHURANDHAR TIMES

शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

एजेंसी/नई दिल्ली| नागरिकता संसोधन कानून (CAA) और एनआरसी के खिलाफ शाहीन बाग (shaheen bagh protest) इलाके में जारी धरने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। यह प्रदर्शन शाहीन बाग इलाके में हो रहा है। मौके की नजाकत को देखते हुए वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मौके पर डीसीपी चिन्मय बिस्वाल भी मौजूद हैं और वह लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि शाहीन बाग (shaheen bagh protest) इलाके में जारी धरना प्रदर्शन 50 दिनों से चल रहा है जिसकी वजह से नोएडा की ओर जाने वाला रास्ता कालिंदी कुंज-सरिता विहार मार्ग भी बंद है। रास्ता बंद होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।

वहीं शनिवार को ही नागरिकता कानून (CAA Protests) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन स्थल के पास एक शख्स ने फायरिंग की। फायरिंग के समय वह ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी शख्स ने अपना नाम कपिल गुर्जर बताया और वह पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा का रहने वाला है। पकड़े जाने के बाद उसने कहा कि, ‘इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।’