संवाददाता/जयपुर, 17 मई| समाजसेवी श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा और अखिल भारतीय धार्मिक और सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा परमहंस धाम आश्रम गोपालपुरा बाईपास रिद्धि-सिद्धी चौराहा, जयपुर द्वारा वैश्विक संकट के दौरान लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आज रविवार को आश्रम प्रभारी महात्मा शाकम्बरी बाई और सहयोगी महात्मा कौमुदी बाई, महात्मा रक्षितानन्द एवं महात्मा निर्मलानन्द के दिशा-निर्देशन में 10 किलो आटा पैकेट सहित अन्य खाद्य सामग्री का 150 कीट वितरण किया गया।
परमहंस धाम आश्रम गोपालपुरा, जयपुर द्वारा गरीबों की मदद के लिए खाद्य सामग्री कीट वितरण

