संवाददाता/देहरादून,21 जून। 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करना भारत की बढ़ती ताकत और योग की शक्ति को दर्शाता है।
श्री महाराज ने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व कर रहे हैं। 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करना भारत की बढ़ती ताकत और योग की शक्ति को दर्शाता है।
उन्होने कहा कि योग के अभ्यास होने वाले कई लाभों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है।
श्री महाराज ने कहा कि हर दिन योग करने से आपको अनगिनत लाभ होते हैं। यह हमारी शारीरिक सुदृढ़ता को बढ़ाने के साथ-साथ मानसिक चिंताओं को कम करने और तनाव से भी छुटकारा दिलाता है। आज की दुनिया में स्वस्थ रहना निश्चित रूप में सबसे बड़ा धन है। इसलिए हम सभी प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ रहें।
इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, दून डिफेंस ड्रीम्स के निदेशक हरिओम चौधरी, अंकिता तनेजा एवं वेदिका मिश्रा सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

