Site icon DHURANDHAR TIMES

24 फरवरी को शहीदों की श्रद्धांजलि हेतु पदयात्रा एवं सामूहिक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

संवाददाता, द्वारका। आगामी रविवार 24 फरवरी को महिला पार्क, पटेल गार्डन, ककरौला में मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा पश्चिमी जिला के तत्वावधान में शहीदों की श्रद्धांजलि हेतु पदयात्रा एवं सामूहिक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में लगभग 600 से भी अधिक लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद माननीय प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राजेश गहलोत और निगम पार्षद राजदत्त गहलोत के अलावा अनेक अतिथि उपस्थित रहेंगे।

पदयात्रा 24 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 9 बजे से महिला पार्क से प्रारम्भ होकर पटेल गार्डन मार्किट, नजफगढ़ रोड, ककरौला मार्किट से होकर महिला पार्क मे पहुँचकर श्रद्धांजलि सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगा।
ततपश्चात एक वृहद संत सम्मेलन का आयोजन भी किया गया है। इसी के साथ-साथ गरीब और असहाय महिलाओं को वस्त्र वितरण भी किया जाएगा। यह जानकारी रणवीर सिंह मास्टर ने दी और सभी को समय से पहुँचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने की अपील भी की ।