संवाददाता/नई दिल्ली, 6 मई| कार्यक्रम के समन्वयक वीरता के निदेशक सीताराम ने बताया कि वीरता युवा शक्ति सगंठन द्वारा प्रत्येक माह विधार्थियों हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, जिसका मुख्य उद्देश्य विधार्थियों को ना केवल अपने देश की संस्कृति से जोड़ना है बल्कि अपने जीवन के उद्देश्य को भी प्राप्त करने में मदद करना है|

इस अप्रैल माह में वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण सम्पूर्ण देश में बंद होने के बावजूद वीरता युवा शक्ति सगंठन के द्वारा यह कार्यक्रम कोरोना के विरूद्ध लड़ाई पर ऑनलाइन बैस्ट कैडेट व डांस प्रतियोगिता आयोजित कर मनाया गया। इसमें पूरे देश से एनसीसी के कुल 632 विधार्थियों ने घर रहकर भाग लिया। प्रतिभागियों ने इस महामारी पर विजय पाने के लिए प्रेरित करते हुए पुरे जोश के साथ भाग लिया व अपनी प्रतिभा को दिखाया।
इन प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन पत्रकार चंदा कुमारी, दिल्ली निदेशालय में कार्यरत जीसीआई नीवा सिंह, चंचल सिंह कलाकार, वीरता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्वेता गुप्ता, यूथ फोर नेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निखिल रंजन द्वारा ऑनलाइन किया गया, जिसमें बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता में सीनियर विंग में जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज की जूनियर अंडर आफिसर मानवी रावत ने प्रथम, माता सुदंरी कालेज की सिनियर अंडर आफिसर फरहिन, वहीं जूनियर डिविजन में पुरस्कार हासिल करने में कैडेट तुषार, कैडेट हर्ष मिश्रा- वही डांस प्रतियोगिता में माता सुदंरी कॉलेज की कैडेट शुभांगिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, व देशबंधू कॉलेज की कैडेट पूजा वर्मा ने द्वितीय व उत्तर प्रदेश निदेशालय की कैडेट खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशेष पुरस्कार हेतु दिल्ली निदेशालय से कैडेट राशि कथपालिया कैडेट सावित्री जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज की कैडेट लता बिष्ट बिहार निदेशालय की कैडेट बरखा कुमारी, हरियाणा निदेशालय की कैडेट सिमरन उत्तर प्रदेश निदेशालय की कैडेट प्रियंका ठाकुर व कैडेट रीया अग्रवाल व हंसराज कॉलेज की कैडेट नेहा दयाल को चयनित किया गया। विजेताओं को वीरता युवा शक्ति सगंठन के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2020 में सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में जानकी देवी मेमोरियल कालेज की कैडेट मानवी रावत ने प्रथम तो माता सुंदरी कालेज की कैडेट फरहिन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तो वही डांस प्रतियोगिता में माता सुंदरी कालेज की कैडेट शुभांगिनी सिंह ने प्रथम तो देश बंधू कालेज की कैडेट पूजा वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया|
नेहरू युवा संगठन के पूर्व निदेशक मेजर जनरल दिलावर सिंह ने सभी विजेताओं को विडियो संदेश के जरिए शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम में सभी एनसीसी कैडेटों ने घर रहते हुए भारत सरकार के पोर्टल पर फाइट अगेंस्ट कोरोना के लिए अपना योगदान देने की शपथ ली कि वे राष्ट्र व सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा जारी आदेशों एवं सलाह का पालन करेंगे तथा दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे। वीरता के निदेशक सीताराम ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी सदस्यों व प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

