संवाददाता/कुशीनगर : उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री मा0 केशव प्रसाद मौर्य एवं राजस्थान के राज्यपाल महामहिम कलराज मिश्र ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के तमकुहीराज तहसील स्थित किसान पी0जी0 कालेज परिसर में शुक्रवार को दीनकर विचार मंच के तत्वाधान में आयोजित महात्मा गांधी के 150 वीं जयन्ती वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय गोष्ठी कार्यक्रम में भाग लिया गया।
माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
मा0 उप मुख्यमंत्री ने तमकुहीराज व फााजिलनगर विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये गये विभिन्न परियोजनाओं का कुल लागत 61 हजार 521 लाख रूपये का लोकपर्ण/शिलान्यास बटन दबाकर किया गया।
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष देवरिया सांसद रमापतिराम द्वारा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की गयी। उन्होने इस क्षेत्र केंपूर्व सांसद व वर्तमान राज्यपाल महामहिम कलराज मिश्र व उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आभार प्रकट किया साथ ही कार्यक्रम के आयोजक विनय कुमार राय को आगे भी इस तरह के कार्यक्रम कराने हेतु आह्वान किया गया। माननीय सांसद ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे विशेष कार्यक्रम फीट इण्डिया स्वच्छता, जल संचयन, सहित सभी योजनाओं का लाभ अपने जीवन लाने हेतु आहृान किया गया।
इस अवसर पर विधायक फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा, खड्डा जटाशंकर त्रिपाठी, हाटा पवन केडिया, कसया रजनीकान्त मणि व केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिह, भाजपा जिलाध्यक्ष कुशीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष देवरिया, जिलाधिकारी डाॅ0 अनिल कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, विजय राय भाजपा कार्यकर्ता समस्त उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे।

