संवाददाता/नई दिल्ली| दो दिवसीय मलेशिया ओपन इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाडियों ने अपना दबदबा बनाये रखा और वन नेशन, वन फ्लैग, वन सोल स्पोर्ट्स टीम के फाउंडर और डायरेक्टर मि. मोनू कुमार की अगुवाई में इस टीम ने 8 गोल्ड मैडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है|
वालीवॉल, वाक्सिंग, युशू, ताईक्वांडो जैसे कई खेलो में 8 गोल्ड इन भारतीय खिलाडियों ने भारत के खाते में डालकर भारतीयों का सीना चौड़ा किया है| यह भारत के लिए बड़े गौरव की बात है| भारत के गरीब और दूर-दराज के खिलाडियों के लिए बहुत अच्छा प्लेटफार्म तैयार किया है मि.मोनू कुमार ने, जहां सभी खिलाड़ी अपने हुनर के दम पर आगे बढ़ रहे है|
वन नेशन, वन फ्लैग, वन सोल स्पोर्ट्स टीम के फाउंडर मि. मोनू कुमार खुद ही एक इंटरनेशनल ताईक्वांडो ब्लैकबेल्ट प्लेयर है|
टीम के सभी खिलाड़ी मि.चुग से अत्यंत प्रभावित हुए और जीवन में कुछ कर गुजरने की प्रेरणा ली| हम यह कह सकते है कि भारत के लिए बड़े सौभाग्य कि बात है कि ऐसे युवा प्रेरक का सानिध्य सभी भारतीय युवाओं को मिल रहा है जिससे हजारों-हजारों युवा अपना भविष्य खुद तय कर रहे है|

