Site icon DHURANDHAR TIMES

गाजियाबाद: मंत्री वी.के. सिंह से मिला प्रतिनिधि मंडल, मानसरोवर पार्क के विकास कार्यों पर हुई विस्तार से चर्चा

संवाददाता/गाजियाबाद। गाजियाबाद की जानी-मानी समाजिक संस्था “मानसरोवर पार्क विकास समिति” का एक प्रतिनिधि मंडल आज सुबह गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिलकर मंत्री जी के संसदीय क्षेत्र के बारे में अवगत कराया और क्षेत्र की दयनीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

समिति के महासचिव आर. के. गुप्ता, सतपाल चौधरी सहित अनेक पदाधिकारियों ने मंत्री जी से मिलकर मानसरोवर पार्क, लालकुआं, गाजियाबाद में उनके एक कार्यक्रम की मांग की जो उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। जनरल वी.के. सिंह ने जल्द ही क्षेत्र के भ्रमण करने सहित कुछ क्षेत्रों में अति शीघ्र विकासकार्य कराने का भी आश्वासन दिया। साथ ही भट्टा रोड के एटीएम से गोल चक्कर वाली सड़क और पेट्रोल पंप से एबोनी ग्रीन वाली रोड भी उन्होंने बनवाने वायदा किया।
मानसरोवर पार्क विकास समिति क्षेत्रीय विकास कार्यों को लेकर सदैव तत्पर है। समिति के पदाधिकारी दिन-रात जनता की सेवा जुटे हुए है। क्षेत्रीय जनता का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। समिति के सदस्त क्षेत्र की समस्याओं को उजागर कर संबंधित विभाग को अवगत कराके तत्काल उन समस्याओं का समाधान कराने में जुटे हुए है।समिति जिस स्तर से प्रगति के कार्यों में जुटी है उससे कुछ ही दिनों में मानसरोवर पार्क की दिशा और दशा बदलने वाली है।
समिति के द्वारा किये जा रहें प्रयासों को मंत्री जी ने खूब सराहा। प्रतिनिधि मंडल ने शाल ओढ़ाकर सांसद महोदय का स्वागत किया।