
प्रदीप चौहान/संवाददाता (दक्षिणी दिल्ली) संजय कॉलोनी ओखला फेज २ के रविदास मंदिर के सामने का सार्वजानिक पेशाबघर पिछले 8 महीनों से सफाई नहीं होने की वजह से बंद पड़ा है ! नियुक्त कर्मचारियों और विभाग द्वारा नियमित सफाई न होने की वजह से स्थानीय निवासियों ने लोकराज समिति की अगुआई में इसके नियमित साफ सफाई के लिए प्रधानमंत्री तक को पत्र लिखकर लिखित शिकायत किया ! लेकिन अभी तक इसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई !
स्थानीय निवासी लोकेश का कहना है की सफाई नियमित नहीं किया जाता है ! आम निवासी गन्दगी से बहुत परेशान है! गन्दगी की वजह से तमाम बिमारियों का खतरा बना रहता है !
एक अन्य निवासी पिंटू के अनुशार पेशाब का पानी रोड पर बह रहा है! टैंकर से पानी भरने के बाद बच्चे टंकियों को इसी गंदे पानी के ऊपर से डगरा कर ले जाते है! जिससे पिने का पानी भी संक्रमित हो रहा है! बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ता है !
