धुरन्धर टाइम्स
संवाददाता/समउर बाजार: खेल से स्वास्थ्य ही ठीक नहीं रहता बल्कि आपस में सद्भाव और प्रेम भी बढ़ता है। दो टीमों के बीच कड़ा मुकाबला तो जरूर होता है लेकिन आपस में मित्रता भी बढ़ती है। आज छोटे-छोटे गावों से निकल कर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया है। किसी ने ठीक ही कहा कि अभाव में ही व्यक्ति महान बनता है और संघर्ष करते-करते उसकी योग्यता में निखार आता है। आज पूरी दुनिया में भारत खेल जगत में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
इसी क्रम में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक तमकुहीराज के ग्रामसभा बिहार खुर्द में पंचायत भवन प्रांगण में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बंगला उत्तर टोला के टीम में विकेश पाल,राकेश चौहान, मिथलेश, करण,तर्केश्वर, मनीष, रामसमूज, बादल, विवेक शर्मा, राहुल, गोलजीत, सन्नी रहे और बंगला दक्षिण टोला के टीम में सुधीर खरवार, गोल्डन यादव, मंटू खरवार, शिव खरवार, पुनीत, धनु, कृष्णा, अनूप, पीयूष, निलेश, क्रीश रहे। टीम द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता हुआ जिसमें दोनों टीमों ने अपना पसीना बहाया और काफ़ी उत्साह और लगन के साथ सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए अथक परिश्रम किया।

