संवाददाता/नई दिल्ली| निर्मला सीतारमण लोकसभा में कहा कि अर्थव्यवस्था की बुनियादी मजबूत है। महंगाई काबू में है। बैंकों में भी सुधार हुआ है। वे लगातार दूसरी बार बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री हैं। उनसे पहले इंदिरा गांधी ने एक बार फरवरी 1970 में बजट पेश किया था।
‘अर्थव्यवस्था में सरकार बड़ा बदलाव लाई’
बजट भाषण की शुरुआत करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘‘मई 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा सरकार बनाने का जनादेश मिला था। उन्हें पूरी विन्रमता के साथ जनता की सेवा करने का मौका मिला। यह जनादेश सिर्फ राजनीतिक स्थिरता के लिए नहीं था, बल्कि आर्थिक नीतियों के लिए भी था। हर महिला, हर अल्पसंख्यक, देश के हर नागरिकता की हर उम्मीदों और आकांक्षाओं का यह बजट है। 2014 से 2019 के बीच हमारी सरकार आर्थिक नीतियों में बड़ा बदलाव लाई। अब अर्थव्यवस्था की बुनियादी मजबूत है। महंगाई काबू में है। बैंकों में भी सुधार हुआ है।’’
‘‘जीएसटी इस देश की अर्थव्यवस्था के लिए सबसे महत्वपूर्ण रहा है। इसके मुख्य रचियता आज हमारे बीच नहीं हैं। हम अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते हैं। वे कहते थे कि भारत, भारत ही रहेगा जब केंद्र और राज्य साझा खुशहाली के लिए एकसाथ काम करेंगे। जीएसटी काउंसिल के बीच आम सहमति यह बताती है कि भारत राष्ट्रहित के लिए मतभेदों को भुला सकता है।’’
‘जीएसटी की वजह से लोग पैसा बचा पा रहे’
‘‘जीएसटी की वजह से लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट में फायदा मिला है। चेक पोस्ट हटने से 20% लागत कम हुई है। इंस्पेक्टर राज खत्म हुआ है। अब लोग अपने परिवार के मासिक खर्च का 4% हिस्सा जीएसटी की वजह से बचा पा रहे हैं। जीएसटी काउंसिल लोगों की दिक्कतों को सुलझाने का काम रहा है। हमने 60 लाख नए टैक्सपेयर्स जोड़े हैं। 40 करोड़ रिटर्न फाइल हुए हैं। नया रिटर्न सिस्टम भी 1 अप्रैल से लागू हो रहा है। एक पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि अंतिम व्यक्ति तक फायदा नहीं पहुंच पा रहा है। एक रुपए में से 15 पैसे ही लोगों तक पहुंच रहे हैं। लेकिन हमने सबका साथ, सबका विकास के जरिए लोगों तक सीधा और पूरा फायदा पहुंचाने की कोशिश की है।’’
‘‘आयुष्मान, उज्ज्वला, इंश्योरेन्स प्रोटेक्शन और किफायती घरों जैसी योजनाओं के जरिए हम ऐसा कर पाए हैं। इससे जो फायदा कुछ ही लोगों तक पहुंचता था, अब वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच रहा है। भारत ने 27.1 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। हमारी सरकार देश को आगे ले जाने का काम कर रही है। दो बड़े बदलाव हो रहे हैं- टेक्नोलॉजी बदल रही है और प्रोडक्टिव वर्कफोर्स भी बढ़ रही है। हमने पिछले 5 साल में जो कोशिशें की हैं, इससे देश को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।’’
‘‘यह बजट तीन थीम पर खड़ा है। ऐस्पिरेशनल इंडिया, इकोनॉमिक डेवलपमेंट फॉर ऑल और केयरिंग सोसाइटी। डिजिटल रिवॉल्यूशन ने भारत को दुनियाभर में नेतृत्व के तौर पर सबसे आगे ला दिया है।’’
टैक्स पर ऐलान-
2.5 लाख से 5 लाख की कमाई पर – 5% (पहले जैसा)
5 से 7.5 लाख- 10% (पहले 20%)
7.5 लाख से 10 लाख- 15% (पहले 20%)
10 लाख से 12.5 लाख- 20% (पहले 30%)
12.5 लाख से 15 लाख- 25% ( पहले 30%)
15 लाख से ऊपर की कमाई पर पहले की तरह 30% टैक्स देना होगा।
स्वच्छ भारत के लिए 12300 करोड का बजट
2025 तक टीवी को खत्म करने का लक्ष्य
किसानों के लिए 16 बड़े ऐलान
किसान रेल और उड़ान सेवा शुरू होगी पीएम कुसुम स्कीम के जरिए सोलर पंप किसानों को दिए जाएंगे 2025 तक किसानों की आमदनी डबल करने की योजना
भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है
जीएसटी का आसान वर्जन आएगा
हर जिले में मेडिकल कॉलेज होगा
6000 किलोमीटर हाईवे 2024 तक बनेंगे
100 से ज्यादा नए एयरपोर्ट की योजना
जिला निर्यात की दृष्टि से एक्सपोर्ट हब बनेंगे 27000 करोड़ इसके लिए दिए गए
इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 साल में 100 लाख करोड़ निवेश होगा इसमें हाउसिंग स्वच्छ पानी हेल्थ केयर शिक्षण संस्थान रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट आदि शामिल है
मानव रहित रेलवे लाइन पूरी तरह खत्म हो चुकी है 27000 किलोमीटर रेल लाइन का इलेक्ट्रॉनिकेशन होगा
मुंबई से अहमदाबाद के लिए हाई स्पीड रेल लाइन का कार्य तेज किया जाएगा
बुलेट ट्रेन की योजना इस बजट में की गई है
बेरोजगार इंजीनियरों को इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में इंटर्नशिप
बैंक डूबा तो 5 लाख तक रकम सुरक्षित रहेगी
5 लाख इनकम पर इंश्योरेंस कवर मिलेगा
बड़े शहरों में हवा साफ करने के लिए 44 सौ करोड़
नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी का गठन ऑनलाइन परीक्षा के लिए किया जाएगा
आइटीबीपी बैंक का सरकारी हिस्सा बेचा जाएगा
लद्दाख के लिए 5958 करोड़ का ऐलान
सीनियर सिटीजन के लिए 9500 करोड़ का ऐलान
मां बनने की उम्र बढ़ाने की चर्चा
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चरल बनाने का प्रस्ताव
6 लाख आंगनबाड़ियों को स्मार्टफोन दिए जाएंगे
पोषण संबंधी कार्यक्रम के लिए 35600 करोड़ का प्रस्ताव
महिला विशिष्ट कार्यक्रम के लिए 28600 करोड़ का प्रावधान
एलआईसी का आईपीओ आएगा और इसकी हिस्सेदारी बेची जाएगी
वित्त मंत्री ने बजट में इनकम टैक्स का कायापलट कर दिया है. टैक्स स्लैब को 6 स्लैब में बांटा गया है. अब 5 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.
सरकार के बड़े बदलाव के बाद अब ऐसा होगा नया टैक्स स्लैब:-
पहला- 2.5 से 5 लाख तक की कमाई पर 5% टैक्स दूसरा- 5 से 7.5 लाख तक की कमाई पर 10% टैक्स तीसरा- 7.5 से 10 लाख रुपये तक की कमाई पर 15% टैक्स चौथा- 10 से 12.5 लाख तक की कमाई पर 20% टैक्स पांचवा- 12.5 से 15 लाख तक की कमाई पर 25% टैक्स छठा- 15 लाख और अधिक से ऊपर की कमाई पर 30% टैक्स
टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव
टैक्स स्लैब 6 पार्ट में बांटा गया पांच लाख तक कोई टैक्स नहीं

