Site icon DHURANDHAR TIMES

वैशाली मेट्रो स्टेशन पर फीडर सर्विस शुरू, यात्री कार्ड से किराया भुगतान

संवाददाता/दिल्ली,एन.सी.आर :  वैशाली मेट्रो  स्टेशन गाजियाबाद से फीडर सर्विस ( मेट्रो ई-रिक्सा ) की शुरुआत कर  यात्रा कर रहे यात्रियों की  सुबिधा और बेहतर कर दिया है|

इस फीडर सेवा कि शुरुआत खाती कंपनी ने किया है| अभी यह बैशाली मेट्रो से अगल-अलग रूट पर यात्रियों को ले जाकर उनके गंतब्य स्थान पर पहुंचा रहा है| इसका पेमेंट मेट्रो यात्री कार्ड द्वारा किया जा रहा है| इसका किराया शुरू के 10 रूपये में 2 किमी है| उसके बाड़ 5 रुपया/ किमी कि दर से कार्ड द्वारा पेमेंट किया जा रहा है|

अभी यह सेवा केवल बैशाली मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध है| आगामी दो-तीन महीने में दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों पर फीडर सेवा शुरू करने का लक्ष्य है| दिल्ली/एन सी आर में यह पहली बार वैशाली मेट्रो स्टेशन पर फीडर सर्विस शुरू किया गया है|जिसका यात्री कार्ड द्वारा  किराया भुगतान किया जा है| यह डीटीसी बस कि तरह अपने अपने रूट पर दौड़ेगी |