विनय कुमार राना/बदायूं| विश्व हिंदू परिषद 60 वर्ष पूरे होने पर षष्ठी पूर्ति वर्ष समापन स्थापना दिवस कार्यक्रम बदायूं जनपद के प्रखंड कादर चौक में संपन्न हुआ मंच के मुख्य वक्ता अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक श्री केशवनाथ जी ने राम मंदिर आंदोलन के हुए संघर्ष पर प्रकाश डाल|
उन्होंने लोगों को बताया कि संघर्ष में किसी विशेष जाति का संघर्ष नहीं यह पूरे हिंदू समाज का संघर्ष था कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालक अधिकारी श्री राजीव जोहरी जी ने कार्यक्रम के संबंध में कहा कि भगवान राम का अयोध्या में मंदिर पूरे हिंदू समाज की जीत है शीघ्र ही श्री कृष्ण जन्मभूमि को भी मुक्त करेंगे और मथुरा में भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा।
मंच का संचालन सकरी गांव के उपखंड अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने की तथा कार्यक्रम में जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री देवकीनंदन शर्मा, जिला उपाध्यक्षआ श्रीमती महेशा सिंह जी, बजरंग दल जिला संयोजक हरिओम पाठक जी, मातृशक्ति जिला संयोजिका रचना शंखधर, कादर चौक प्रखंड के अध्यक्ष मनोज राघव प्रखंड मंत्री करण सिंह भदोरिया, माया देवी, लालाराम, सुग्रीव, राजीव साहू, सुनील कश्यप एवं सैकड़ो रामभक्त उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख मयूर गुप्ता ने दी।

