
मानव धर्म के प्रणेता और आध्यात्मिक गुरू श्री सतपाल जी महाराज की परम शिष्या कथा व्यास साध्वी जी ने भक्तोें को समझाते हुए कहा कि कपिल भगवान अपनी माता को भक्ति के बारे में समझाते हुए कहते है कि अध्यात्म-ज्ञान से जीव का कल्याण होता है। यह सुनकर माता देवहूती ने कपिल भगवान से उस आत्म-ज्ञान जानने की इच्छा ब्यक्त की, तब कपिल भगवान ने अपनी माँ को आत्म-ज्ञान को जनाकर भगवान का दर्शन उनके जीवन में कराया। तब भगवान का भजन करके अपना जीवन सार्थक बनाया।
आज के यजमान श्री दीलिप सैनी़ धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता देवी ने कथा व्यास साध्वी दर्शनी बाई जी और विभिन्न स्थानों से पधारें हुए अनेक भजन गायक कलाकारों का फूल-माला और राधे-कृष्ण के पट्टे पहनाकर स्वागत किया। कथा व्यास साध्वी जी ने भगवान की छवि पर पुष्प माला पहनाकर आज के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
साथ ही दिल्ली व अनेक स्थानों से पधारें हुए धुरन्धर चैहान, अमर रंगीला, प्रसिद्ध भजन गायिका सरगम गायत्री ने-राजस्थानी भजन चाल्यों सखिरा आपा हरि गुण गावा, भजन विना चैन ना आये राम,फिर से जहाँ में आये है दुनिया बनाने वाले, झूठी दुनिया से घबरा रहा हूँ, तेरे चरणों में मै आ रहा हूँ, कैसा जादू डाला रे, अरे सांवरे जैसे सुमधुर भजनों द्वारा सबको नाचने पर मजबूर कर दिया।
कथा में दिलकौर देवी, सावित्री देवी, विधा देवी, कान्ता, ललिता, मीना, सुलोचना, संतोष देवी, उर्मिला, कौशल्या, गोवर्धन, जगदीश सैनी, लक्ष्मन, हिरालाल, घनश्याम, रामकुमार, शम्भू दयाल, रामजी लाल, सीताराम, सुणाराम, रामप्रताप, देवनारायण, प्रहलाद, आदि उपस्थित रहे। आरती-प्रसाद के साथ आज के कथा का विश्राम किया गया। कथा दोपहर 1 से 4 बजे तक चला।

