नई दिल्ली/भारत पाकिस्तान विवाद में इस्लामाबाद के पक्ष में खड़े अहसानफरामोश तुर्की को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। तुर्की की बुकिंग कैंसिल कराई जा रही है। भारत के कई शहरों में तुर्की के विरोध में पुतले भी जलाए जा रहे हैं। लेकिन अब भारत सरकार की तरफ से एक बड़ा एक्शन ले लिया गया है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने गुरुवार को एक तुर्की हवाईअड्डा ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी। बीसीएएस की अधिसूचना में कहा गया है बीसीएएस के महानिदेशक को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संबंध में सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है।