संवाददाता/कुशीनगर| कलेक्ट्रेट सभागार में बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं सप्ताह के आयोजन की तैयारी हेतु जिला टास्क फोर्स/ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं सप्ताह कार्यक्रम के सम्बन्ध में सप्ताह में होने वाले गतिविधियों के विषय में उपस्थित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया। तथा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत किया गया इसके उपरान्त उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा बेटी बचाओं, बेटी बढ़ाओं पर बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व समानता पर शपथ लिया गया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी नरेन्द्र गुप्ता, महिला शक्ति केन्द्र आदि उपस्थित रहे।

