संवाददाता/हरिद्वार। कावड़ मेला शांतिपूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष में श्री प्रेमनगर आश्रम के प्रांगण में प्रशासन द्वारा विशेष कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। यह आयोजन श्री प्रेमनगर आश्रम के गोवर्धन हॉल में पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी, पुलिस के तमाम आला अधिकारीयों, सामाजिक संगठन के कार्यकर्तागण एस.एस.बी. और आई.टी.वी.पी. के अनेक बटालियन के जवान इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कोविड काल के दौरान श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से श्री प्रेमनगर आश्रम कोरोना योद्धा की तरह 200 बेड का कोरेंटिन सेंटर प्रशासन के सहयोग से जनता की सेवा में समर्पित किया था। श्री प्रेमनगर आश्रम कांवड़ियों की सेवा में लगे पुलिस प्रशासन के अनेक बटालियन की सेवा में पूरी तरह से समर्पित है। श्री प्रेमनगर द्वारा प्रशासन और बटालियन के ठहरने की व्यवस्था और उनके नाश्ते सहित भोजन का उचित प्रबंध आश्रम की ओर से गोबर्धन हॉल के परिसर में किया गया।
पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने इस निस्वार्थ सेवा और प्रशासन के विशेष सहयोग के लिए उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज और श्री प्रेमनगर आश्रम के प्रबंधक रमणीक भाई, पवन भाई सहित सेवारत आश्रम के समस्त आश्रमवासियों का आभार जताया। कावड़ मेला शांतिपूर्ण सहित संपन्न कराने के खुशी में जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन ने सभी को धन्यवाद दिया।

