Site icon DHURANDHAR TIMES

कोहरे के कारण 24 ट्रेनें लेट, 3 का समय बदला और 4 रद्द

संवाददाता/नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण मंगलवार को बेंगलुरु राजधानी सहित 24 रेलगाड़ियां घंटों विलंब से अपने गंतव्य पर पहुंचीं। इसके अलावा 3 रेलगाड़ियों के प्रस्थान का समय बदला गया और 4 को रद्द करना पड़ा।

उत्तर रेलवे ने आज एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रेलगाड़ी संख्या 22691 बेंगलूर सिटी-ह. निजामुद्दीन राजधानी, रेलगाड़ी संख्या 12487 सीमांचल एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 15707 कटिहार एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12427 रीवा एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12303 पूर्वा एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12569 जयनगर गरीब रथ, रेलगाड़ी संख्या 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 14015 सुल्तानपुर एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 14055 ब्रह्मपुत्र, रेलगाड़ी संख्या 15273 सत्याग्रह, रेलगाड़ी संख्या 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 14257 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12273 दुरंतो एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 13483 फरक्का एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12553 वैशाली एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 22181 जबलपुर एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12779 गोवा एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12615 ग्रांड ट्रंक एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12621 तमिलनाडु एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12919 मालवा एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12171 लोकमान्य एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 15910 अवध असम एक्सप्रेस सहित 24 विभिन्न मेल व एक्सप्रेस रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों पर पहुंची।

इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 15484 महानंदा एक्सप्रेस दिल्ली- अलिपुरद्वार, रेलगाड़ी संख्या 12420 गोमती एक्सप्रेस नई दिल्ली-लखनऊ, रेलगाड़ी संख्या 14212 इंटरसिटी नई दिल्ली-आगरा कैंट और रेलगाड़ी संख्या 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस सीतामढ़ी-आनंद विहार रद्द कर दिया गया। रेलगाड़ी संख्या 12488 सीमांचल एक्सप्रेस आनन्द विहार-जोगबनी, रेलगाड़ी संख्या 22858 आनदं विहार- सांतरागाछी एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस नई दिल्ली-वाराणसी के प्रस्थान का समय बदल कर रवाना किया गया।