टमकोली/ग़भाना, 29 मई। ग़भाना के ग्राम-टमकोली में चल रहे श्रीमद्भगवत कथा महायज्ञ के आठवें दिन विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिकगुरु श्री सतपाल जी महाराज के परमशिष्य कथाव्यास आचार्य संतोष भारद्वाज जी का मुकुट और फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। मन्त्रोंच्चारण की ध्वनि से हवन प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ होकर 12 बजे तक चला। सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय लोग पूर्णाहुति में सम्मिलित होकर स्वच्छ और स्वस्थ समाज की मंगलकामना की।
इस दौरान गोपाल कृष्ण शर्मा, राजेश कुमार शास्त्री, मुकेश कुमार, परीक्षित नरेंद्र कुमार शर्मा जी, चंद्रशेखर शर्मा, यज्ञपति अवधेश सिंह द्वारा सभी आचार्यगण और संगीत कालकारों का फूल-मालाओं और पटका पहना कर स्वागत किया गया।

