Site icon DHURANDHAR TIMES

कुशीनगर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने महिला को रौदा

ममता तिवारी/कुशीनगर। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल लाला छपरा के टोला दुबौली बाजार में शनिवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने दरवाजे पर बैठी महिला को रौंद दिया । जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। जबकि साथ में जबकि साथ में अलाव सेक रहे मृत महिला के पुत्र सहित तीन घायल हो गये।

जिले के जंगल लाला छपरा निवासी ज्ञांती देवी 50 वर्ष पत्नी मोहन अपने पुत्र सुबाष के साथ अलाव सेक रही थी। साथ में कैमूल निशा, सुदामा बैठकर अलाव सेक रहे थे। इसी दौरान शाहपुर खलवा पटटी के तरफ से दुबौली बाजार के तरफ आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर अलाव सेक रहे महिला ज्ञांती, सुबाष, सुदामा, कैमूल निशा को रौंद दिया। इसमें ज्ञांती की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि सुबाष, सुदामा, कैमूल निशा बुरी तरह घायल हो गये। परिजनों ने तीनों घायलों को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

इस संबंध में एसओ विशुनपुरा आलोक कुमार सोनी ने कहा कि महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।