Site icon DHURANDHAR TIMES

त्रिशक्ति सम्मेलन श्रीनगर में कैबिनेट मंत्री माननीय सतपाल जी महाराज ने विशाल जनसभा को संबोधित किया

संवाददाता/उत्तराखंड : आज पौड़ी लोकसभा के त्रिशक्ति सम्मेलन श्रीनगर में उत्तराखंड सरकार के पर्यटन संस्कृति सिंचाई कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सतपाल महाराज जी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया तथा अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास किया श्री महाराज ने कहा कि देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास की बुलंदियों को छू रहा है।

महाराज जी ने कहा कि जिस प्रकार भागीरथ कर्म करके स्वर्ग की धारा गंगा को धरती पर ले आया इसी प्रकार हम भी कर्म करके अपना कल्याण कर सकते है तथा राष्ट्र की उन्नति कर सकते है| उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए हमें कर्मशील बनना होगा | सद्भावना का वातावरण बनाने के लिए एकजुट होकर आगे आयें। उन्होंने कहा कि ईर्ष्या, वैमनस्यता तथा दुर्भावना से किसी भी राष्ट्र व समाज का भला नहीं होता। दुर्भावना जहां राष्ट्र को सांस्कृतिक व आर्थिक रूप से कमजोर करती है वहीं पारस्परिक प्रेम, शान्ति व सद्भावना से राष्ट्र मजबूत होता है। जब समाज में शान्ति होगी, सद्भावना होगी तभी देश आर्थिक रूप से खुशहाल हो सकेगा।