Site icon DHURANDHAR TIMES

बकरी ने अद्भुत बच्चे को दिया जन्म, देखने वालों की लग रही है भीड़।

संवाददाता/कुशीनगर। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में ब्लाक तमकुहीराज के गांव बिहार खुर्द के बंगला टोला निवासी पारस चौहान के यहां एक बकरी ने रात में एक बड़े आकार के बच्चे को जन्म दिया है। जिसका पैर गाय के बछड़े जैसा है, लेकिन उसके शरीर व मुख का बनावट बन्दर जैसा है। इस अदभुत दृश्य को देखने के लिए रात के समय ही भारी भीड़ एकत्र हो रही है।

बकरी द्वारा अजीब बच्चे को जन्म देने के बाद यह बात आग के तरह पूरे गांव और बाजार में फैल गयी, लोग उसे देखने के लिए दूर-दूर से इस गांव में पहुंच रहें है। बकरी के बच्चे जिसका आकार तो बड़ा है, उसका मुख एवं पूरा शरीर बन्दर के जैसा है।


गांव में अंध विश्वास की कहानी भी खूब सुनने को मिलती है। बकरी के इस बच्चे को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिलाएं तो इसे देवी-देवता की उपमा देने से पीछे नहीं रह रही। तो कुछ लोग चमत्कार जैसी बात कह रहे। कुछ समय पहले कोरोना वायरस को कोरोना देवी मानकर गावों में पूजा तक करते देखें गए लोग।
जो भी हो रात में इस बकरी के बच्चे को देखने की उत्सुकता से वहां पहुँच रहे है लोग। इस बकरी के बच्चे ने जन्म लेने के एक घंटे बाद दम तोड़ दिया। लोग इस दृश्य को देखकर अनेक प्रकार की चर्चाएं शुरु कर दिए है।