
अधिकारी ने बताया कि इलाके में खोज अभियान अभी जारी है। सुरक्षा बलों ने कल पुलवामा के बाहमनू गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वहां एक खोज अभियान शुरू किया था। खोज अभियान के दौरान आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई थी।अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।अभियान के दौरान कल सेना के दो कर्मी भी मामूली रूप से घायल हो गए।
पुलवामा में मुठभेड़ आज दूसरे दिन भी जारी, तीसरा आतंकी ढेर

