Site icon DHURANDHAR TIMES

डीएम, एसपी एवं सीडीओ ने जनपदवासियों को होली की शुभकामना एवं बधाई दी।

संवाददाता/कुशीनगर 20 मार्च| जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र एवं मुख्य विकास अधिकारी रामसूरत पांडेय ने जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनायें देते हुए उनके सुख व समृद्धि की कामना की है। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनायें। कोई भी व्यक्ति या वर्ग ऐसा  कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना को अघात पहंुचे और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो।

पुलिस अधीक्षक श्री मिश्र ने होली त्योहार पर जनपदवासियों को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि होली पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, यदि कोई व्यक्ति या वर्ग शांति व्यवस्था बनाये रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी रामसूरत पांडेय ने भी जनपदवासियों को होली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि होली यानि रंगों का त्योहार, प्यार का त्योहार है। इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये।