Site icon DHURANDHAR TIMES

2020 तक सुजुकी मोटरसाइकिल का 10 लाख वाहन बेचने का लक्ष्य

मुंबई : दोपहिया वाहन बनाने वाली जापानी कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल अब भारत पर अपना ध्यान लगा रही है, और उसकी योजना 2020 तक अपनी बाजार हिस्सेदारी को दोगुना कर 10 फीसदी करने और 10 लाख से अधिक वाहनों को बेचने की है।

मूल कंपनी सुजुकी कारपोरेशन के लिए सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया का बाजार सबसे बड़ा है जबकि 1.7 करोड़ दोपहिया वाहन की बिक्री वाले भारतीय बाजार में उसकी हिस्सेदारी मात्र 5 फीसदी है, अभी इस बाजार में हीरो मोटोकॉर्प और होंडा का दबदबा है और इनके पास बाजार की करीब 70 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि इसकी अन्य सहयोगी कंपनी मारति सुजुकी के पास कारों के घरेलू बाजार में 50 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक सातोशी उचिदा कहा कि 2016 में सुजुकी ने साढ़े तीन लाख वाहन की बिक्री की और 2017 इसमें 40 फीसदी वृद्धि के साथ पांच लाख इकाई की बिक्री की उम्मीद है, इसके अगले साल सात लाख और 2020 में 10 लाख वाहन बेचने की उम्मीद कंपनी को है। साभार : वेबवार्ता