Site icon DHURANDHAR TIMES

गोरखपुर के समाजसेवियों ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का 74वाँ जन्मदिवस

संवाददाता/गोरखपुर
   देश के ओजस्वी एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 74वें जन्मदिवस को गोरखपुर के समाजसेवियों ने हर्षोल्लासपूर्वक मनाया| मोदी के जन्मदिवस पर युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय की अध्यक्षता व मातृ शक्ति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रतिमा पाण्डेय के संचालन मे कार्यक्रम रखा गया| इस दौरान वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी ने नार्मल चौरहा स्थित दृष्टवाधित छात्रावास के छात्रों के साथ केक काटकर मोदी के जन्मदिवस को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया| जन्मदिवस मनाते हुए दृष्टवाधित छात्रों मे केक, बिस्कीट, चिप्स आदि खाद्य सामग्री वितरण कर मोदी जी के देश के प्रति किये जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा किय गया|
वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी ने कहा कि देश मोदी जी के कार्यकाल मे बहुत विकास कर रहा है इनके जैसा प्रधानमंत्री आज तक कोई नही हुआ, मोदी द्वारा देश के प्रति किये गये कार्यों कि जितनी प्रशंसा की जाये बहुत कम है| संस्थाध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने कहा की मोदी जी विकासपुरुष है, मोदी भारत माता के ऐसे वीर सपूत है जिन्होने सदैव देश हित को प्राथमिकता दिया, आज मोदी जी की ही देन है कि भारत देश विश्व पटल पर स्थापित है, प्रधानमंत्री जी कि कार्यशैली सबकों साथ लेकर चलना ही विश्व मे सबसे लोकप्रिय राष्ट्र नेता की श्रेणी मे प्रथम स्थान पर रखता है|
इसी क्रम मे मातृ शक्ति प्रकोष्ठ की अध्यक्षा प्रतिमा पाण्डेय ने मोदी के जनमानस हित के लिए चलाये जा रहे योजनाओं की सराहना करते हुए मोदी को देश का कुशल शासक व महापुरुष से सम्बोधित किया| जन्मदिवस पर छात्रावास के प्रभारी रविकांत पाण्डेय व छात्रों ने भी मोदी के कार्यों का गुणगान करते हुए स्वस्थ व दीर्घायु रहने तथा देश की सदैव सेवा करते रहने की ईश्वर से कामना किये| इस दौरान मुख्य रुप से गंगेश कुमार, विक्रम कोरी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे|