
संवाददाता/सतपुली : वरिष्ठ भाजपा नेता व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जिला पौड़ी के सतपुली में स्वच्छता अभियान के साथ अपने कार्यकाल की विधिवत शुरुआत की | तत्पश्चात महाराज ने जनता दरबार का भी आयोजन किया और जनता के सामने अपने विकास का एजेण्डा प्रस्तुत किया और अपने विधानसभा चौबट्टाखाल समेत पौड़ी जिले को माडल के रूप में विकसित करने का संदेश भी दिया |
मिडिया के समक्ष महाराज ने अपने गंभीर तेवर में कहा कि विकास हमारा मुख्य उदेश्य है| इस बिच किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी| महाराज का छोटा काम हो या बड़ा उसे बड़ी तन्मयता पूर्वक करते है | अब काम बोलेगा ऐसा निर्देश जारी किया | जहाँ भाजपा ने महाराज को पूरे उत्तराखण्ड में भाजपा का चेहरा बनाकर बहुमत हासिल किया है, वैसे भी महाराज का कद और पद दोनों बड़ा है | एक तरफ अध्यात्म की दुनिया में महाराज पूरे विश्व में विख्यात है| अपने करोड़ो समर्थको सहित समाज सेवा में अनवरत संलग्न रहने वाले महाराज को इस बार विधानसभा उत्तराखण्ड चुनाव में जनता ने मुख्यमंत्री के बतौर वोट किया था लेकिन सब उल्टा हुआ| महाराज के समर्थको में काफी निराशा है| भाजपा ने महाराज का आदर किया या अनादर, इसका परिणाम आगामी चुनावों में देखने को मिल सकता है|
महाराज ने अधिकारियों को भी संदेश दिया की अब सबको मिलकर राज्य के लिए तीव्र गति से एक आंदोलन की तरह काम करना है और इस प्रयास में भ्रष्टाचार बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| जनता दरबार को भी सम्बोधित किया और उन्होने कहा कि किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जनता की सभी समस्याओं को विधायक घर/गांव जाकर समाधान करेंगे।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देश पर सतपुली बाजार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की और महाराज ने खुद जाड़ू लगाकर सफाई के प्रति कई सन्देश दिए और जन-साधारण को सफाई के प्रति जागरूक होने को कहा। उन्होंने वकायदा जनता से प्रतिज्ञा करवाई कि वह सतपुली बाजार को स्वच्छ रखेंगे । सभी लोगों ने प्रतिज्ञा लेकर इस महाअभियान की शुरूआत की| महाराज अध्यात्म की दुनिया में लोगो के मन की सफाई भी करते है अर्थात महाराज अंतर्जगत और बाह्यजगत दोनों की सफाई करने में निपुण है|
जनता दरबार मे सबी समस्याओं का हल निकाला जाऐगा। उन्होने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड की तस्वीर बदलेगी। हम शासन मे आऐ है आप लोगों की समस्याओं का समाधान करना हमारा काम है|
